सितारे जमीन पर नजर आएंगे आमिर खान
आमिर खान की आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' इस साल रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। खबरों की मानें तो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में कुछ वक्त लग रहा है। इस फिल्म के साथ ही आमिर खान सनी देओल की लाहौर 1947 में भी व्यस्त हैं।
Akshay Kumar: सी शंकरन पर बनने वाली अक्षय कुमार की फिल्म का नाम आया सामने, अभिनेता की पुरानी मूवी से कनेक्शन
इन फिल्मों में भी आ सकते हैं नजर
आमिर खान कनगराज की फिल्म 'कुली' में एक कैमियो में भी दिखाई देंगे। विशेष उपस्थिति का निर्णय तब लिया गया जब वे सुपरहीरो फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। वहीं, खबरें है कि आमिर जल्द ही अपनी फिल्म गजनी के सीक्वल का भी एलान कर सकेत हैं।