फिल्म 'संजू' का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
छवि सुधारने के लिए नहीं बनाई फिल्म
कोमल नाहटा से बातचीत के दौरान राजकुमार हिरानी ने बताया कि एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि संजय दत्त की इमेज को व्हाइट वॉश करने के लिए ‘संजू’ फिल्म बनाई गई। इस पर हिरानी ने कहा कि मैंने उसे जर्नलिस्ट को जवाब दिया कि आपको संजय दत्त से समस्या क्या है? आगे राजकुमार हिरानी कहते हैं कि इस मकसद से उन्होंने कभी फिल्म को बनाया ही नहीं है।
संजय दत्त की कहानी से हुए प्रभावित
राजकुमार हिरानी आगे कहते हैं कि मैंने संजय दत्त पर फिल्म इसलिए बनाई क्योंकि उनकी कहानी अच्छी लगी। जब संजय पैरोल पर आए थे तो उन्होंने खुलकर मुझसे दिल की बातें की थी, इस दौरान मुझे उनकी पूरी कहानी पता चलेगी। तब हमने फिल्म बनाने का सोचा।
संजय दत्त भी रोल करना चाहते थे
जब फिल्म ‘संजू’ बन रही थी तो संजय दत्त भी इसमें एक अहम रोल निभाना चाहते थे। उनकी फिल्म में अपने पिता का किरदार निभाने की ख्वाहिश थी। बाद में फिल्म ‘संजू’ में सुनील दत्त का किरदार परेशन रावल ने निभाया था। इस किरदार को परेश रावल ने बेहतरीन तरीके से निभाया था।