आमिर खान फिल्म दंगल के हिट होने के बाद से सबके चहीते हो गए हैं। उनकी इस सफलता को देखते हुए एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनकी भविष्य में हॉलीवुड में जाने की कोई योजना है या नहीं। इसके जवाब में आमिर ने कहा कि फिलहाल उनको हॉलीवुड में काम करने में कोई रूचि नहीं है। वो पूरे मजे के साथ भारतीय फिल्मों में काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि वो पिछले 25-26 सालों से भारतीय सिनेमा से जुड़े हैं जिससे दर्शकों के साथ उनका एक अलग रिश्ता जुड़ गया है और ये उनके लिए अमूल्य है लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि हॉलीवुड दुनियाभर के लोगों के लिए मनोरंजन के लिए बेकार है।