आमिर खान की फिल्म पीके में आमिर की जगह कमल हासन नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म निर्माण कंपनी जेमिनी फिल्म सर्किट 'पीके' का रीमेक बनाने की तैयारी में है।
यह कंपनी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की रीमेक 'वसूल राजा एमबीबीएस' और 'थ्री ईडियट्स' की रीमेक 'ननबन' बना चुकी है। जेमिनी फिल्म सर्किट ने फिल्म के रीमेक के राइट्स खरीदे हैं और इसमें कमल हासन मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।