फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan Family Tree: आमिर के कितने बहन-भाई? दो पत्नियों से हैं तीन बच्चे; अदिति राव हैदरी से भी गहरा रिश्ता

Sun, 05 Jul 2026 10:30 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का परिवार काफी बड़ा है। अब जब वह अपने परिवार में एक और सदस्य यानी गौरी स्प्रैट का स्वागत हो गया है। आइए पूरे खान परिवार से मिलते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने आज शादी कर ली है। यह यह आमिर की तीसरी शादी है। आमिर का परिवार फिल्म इंडस्ट्री से गहराई से जुड़ा हुआ है। आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव के जरिए उनका रिश्ता मशहूर अभिनेत्री अदिती राव हैदरी से जुड़ता है, जानिए कैसे?
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान का फैमिली ट्री
आमिर खान के पिता मशहूर फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन और माता जीनत हुसैन हैं। आमिर के चाचा नासिर हुसैन दिग्गज फिल्म निर्माता और लेखक हैं। इसके अलावा आमिर खान की दो चचेरी बहनें हैं- फरहत खान और निखत खान। आमिर खान के भाई पूर्व अभिनेता फैसल खान हैं। आमिर खान के चचेरे भाई मशहूर निर्देशक मंसूर खान हैं, जिन्होंने 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्में बनाई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के भांजे और भतीजी
इमरान खान अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। मशहूर अभिनेता इमरान खान, आमिर की कजिन बहन नुजहत खान के बेटे हैं। वहीं जैन मैरी खान अभिनेता आमिर खान की भतीजी हैं। मंसूर खान की बेटी और अभिनेत्री जैन ने फिल्म 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' में काम किया है।
 

4 of 6
अदिति राव हैदरी और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है आमिर और अदिती का रिश्ता
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अदिति राव हैदरी का गहरा रिश्ता है। दरअसल, आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव और अदिती राव हैदरी आपस में ममेरी-चचेरी बहनें हैं। इस तरह अदिती राव हैदरी रिश्ते में आमिर खान की साली लगती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
किरण राव और रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की पत्नियां और बच्चे
  • आमिर खान ने अभी तक जीवन में दो शादियां की हैं। उनके अपनी पूर्व पत्नियों के साथ भी बहुत अच्छे और दोस्ताना रिश्ते हैं।
  • आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में हई थी और दोनों का तलाक 2002 में हुआ था।
  • आमिर और रीना का बेटा जुनैद खान हैं, जो बॉलीवुड अभिनेता हैं और जिन्होंने फिल्म 'महाराज' से डेब्यू किया था।
  • आमिर और रीना की एक बेटी है, जिसका नाम आयरा खान है। 
  • आमिर खान ने दूसरी शादी किरण राव की थी। आमिर और किरण ने 2005 में शादी की थी और 2021 में दोनों का तलाक हो गया था।
  • आमिर और किरण का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद खान है। किरण राव एक बेहतरीन फिल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने 'लापता लेडीज' जैसी फिल्में बनाई है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की तीसरी शादी 
आमिर खान आज गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। आमिर की यह तीसरी शादी है। गौरी स्प्रैट 'बी ब्लंट' सैलून में पार्टनर और डायरेक्टर हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं। गौरी की यह दूसरी शादी है और पहली शादी से उनका एक बेटा भी है। आज आमिर और गौरी शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कितनी है आमिर खान की कुल संपत्ति? मुंबई से लेकर अमेरिका तक फैला है मिस्टर परफेक्शनिस्ट का साम्राज्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें