दिग्गज अभिनेता आमिर खान एक ऐसे कलाकार हैं, जो अपने हर रोल के लिए जमकर मेहनत करते हैं। किसी भी फिल्म में काम करते हुए वे हर एक चीज को पूरे परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड में आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर खान बहुत ही सोच-समझकर फिल्मों करते हैं। इसी वजह से वे बेहद ही कम फिल्में करते हैं लेकिन हर एक फिल्म में वे हमेशा की तरह शानदार नजर आते हैं और अपने हर किरदार में फिट बैठते हैं। आमिर अपने हर रोल में पूरी तरह से ढलने और उसे रियल बनाने के लिए हर कोशिश करते हैं। उनकी फिल्म दंगल के लिए उन्होंने अपना काफी वजन बढ़ाया था, तो वहीं उनकी ऐसी फिल्में भी हैं जिनमें उन्होंने सिक्स एब्स भी दिखाए हैं।