6 से 10 जनवरी के बीच होगा रिसेप्शन!
अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आयरा और नूपुर शिकरे की शादी को लेकर आमिर खान भी काफी एक्साइटेड है। बीते दिनों ही उन्हें शादी की खरीददारी करते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरा और नूपुर की शादी कार्यक्रम बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगा। इसके बाद 6 से 10 जनवरी के बीच दिल्ली और जयपुर में दो रिसेप्शन पार्टी आयोजित होगी।
सितारों से सजेगी महफिल
हालांकि, इसके लेकर अभी तक खान परिवार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। चर्चा है कि, इंडस्ट्री के ज्यादातर कलाकार न्यू ईयर के चलते शहर से बाहर हैं। ऐसा में कहा जा रहा है कि जो सितारे में शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे रिसेप्शन में इस जोड़े को आर्शीवाद देने जरूर पहुंचेंगे। आमिर खान भी इंडस्ट्री के खास दोस्तों और करीबियों को इस विशेष मौके पर शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
बहुत रोने वाला हूं मैं: आमिर खान
इससे पहले एक साक्षात्कार में आमिर ने आयरा की शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, 'मैं तो बड़ा इमोशनल होता हूं भाई, उस दिन मैं बहुत रोने वाला हूं ये तो तय है। परिवार में तो अभी से चर्चा होने लगी है कि आमिर को संभालना उस दिन। क्योंकि मैं बहुत भावुक हूं। मैं अपनी मुस्कान और आंसुओं पर काबू नहीं पा सकता हूं।' गौरतलब है कि आयरा खान ने फिटनेस ट्रेनर ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे से बीते साल सितंबर माह में इटली में सगाई की थी।