फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faisal Khan: सब्जियां खरीदते नजर आए आमिर खान के भाई फैसल, सादगी से भरे वीडियो की लोग कर रहे तारीफ

Sun, 10 Nov 2024 08:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान के भाई फैसल खान का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में आ गया है। इसमें वह सब्जियां खरीदते दिख रहे हैं। लोगों को उनकी सादगी काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
 
विज्ञापन
1 of 5
फैसल खान - फोटो : इंस्टाग्राम- फैसल खान
हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान को हाल ही में शहर में स्ट्रीट हॉकर से सब्जियां खरीदते हुए देखा गया। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रहे थे। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया,लेकिन अब यह वीडियो तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

2 of 5
फैसल खान - फोटो : इंस्टाग्राम- फैसल खान
चर्चा में आया वीडियो
खरीददारी करते समय उन्होंने सब्जी बेचने वाले से जल्दी सब्जी पैक करने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें घर जाकर खुद ही खाना बनाना है। वीडियो में फैसल खान को पैपराजी से बात करते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
फैसल खान - फोटो : इंस्टाग्राम- फैसल खान
'खुद ही करता हूं सभी काम'
जब पैपराजी ने कहा कि यह पहली बार है, जब उन्होंने किसी सेलिब्रिटी को रेहड़ी वाले से सब्जियां खरीदते देखा है, तो अभिनेता ने कहा कि वह अपना सारा काम खुद ही करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपना काम सब खुद करता हूं, खुद ड्राइविंग भी करता हूं, हर चीज खुद करता हूं, जिंदगी खुद संभालता हूं।" 

4 of 5
फैसल खान - फोटो : इंस्टाग्राम- फैसल खान
लोग कर रहे सादगी की तारीफ
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में अभिनेता की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा और विनम्र व्यक्तित्व"। एक अन्य ने लिखा, "दोनों भाई बहुत सरल हैं"। इसके अलावा एक और यूजर ने मेला फिल्म में उनके किरदार को याद करते हुए अभिनेता की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैसल खान - फोटो : इंस्टाग्राम- फैसल खान
ऐसा रहा फैसल का फिल्मी करियर
फैसल खान का अभिनय करियर काफी छोटा रहा। उन्होंने तीन साल की उम्र में अपने चाचा नासिर हुसैन की 1969 की फिल्म 'प्यार का मौसम' में पहली बार अभिनय किया, जिसमें उन्होंने शशि कपूर के बचपन की भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1988 की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में एक वयस्क के रूप में अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उनके भाई आमिर मुख्य भूमिका में थे। फैसल ने फिल्म में खलनायक की एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। साल 2000 में उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म मेला से इंडस्ट्री में कदम रखा था। 
Kriti Kharbanda: शादी में जरूर आना की रिलीज के सात साल पूरे, कृति खरबंदा ने खास अंदाज में मनाया जश्न
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें