फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बंगले के बाहर आकर फैंस को दिखाई अपनी झलक, तोहफे पाकर खिले लोगों के चेहरे

Sun, 10 Nov 2024 07:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन ने हर रविवार की तरह इस बार भी अपने जुहू बंगले के बाहर फैंस से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। अपने अभिनय से वह अब भी लोगों के दिल जीत रहे हैं। लगभग पिछले 40 वर्षों से वह अपने आवास के बाहर प्रशंसकों से हर रविवार को मिलते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस भी घंटो अपने पंसंदीदा अभिनेता का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस से की मुलाकात
10 नवंबर को अमिताभ बच्चन एक बार फिर से फैंस का अभिवादन करने के लिए अपने जुहू स्थित बंगले से निकलकर बाहर आए। बंगले का दरवाजा खुलते ही फैंस पूरे उत्साह के साथ चिल्लाने लगे। अमिताभ ने भी गर्मजोशी दिखाते हुए पूरे जोश के साथ हाथ हिलाते हुए उन्हें इस प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ ने बांटे तोहफे
तस्वीरों में अमिताभ को प्रिंटेड जैकेट, कैप और चश्मे में वह काफी डैशिंग लग रहे हैं। मुलाकात करने के दौरान उन्होंने लोगों को तोहफे भी दिए। फैंस भी अपने फेवरेट सितारे से गिफ्ट पाकर काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 में नजर आए थे बिग बी
अमिताभ बच्चन को इस साल रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। इस फिल्म में वह अश्वत्थामा के किरदार में दिखे थे। इस उम्र में उन्हें एक्शन सीन करते देख फैंस भी हैरान रह गए थे। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में रिलीज हुई थी वेट्टैयन
वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग को हाल ही मे दक्षिण भारत की फिल्म वेट्टैयन में देखा गया था। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। वहीं, अमिताभ ने फिल्म में वकील का किरदार निभाया था। दर्शकों को पर्दे पर यह जोड़ी फिल्म हम के बाद देखने को मिली थी।
Pushpa 2 The Rule: सबसे कमजोर टेरेटरी में लॉन्च होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर, जानिए किस दिन का निकला मुहूर्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें