फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद को अभी से स्कूल भेजना चाहते हैं आमिर

Sat, 15 Jun 2013 01:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान और किरण राव इन दिनों स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं। यह मामला उनकी किसी आने वाली फिल्म का नहीं बल्कि उनके बच्चे के स्कूल जाने से जुड़ा है। वह अपने बेटे को अभी से स्कूल भेजना चाहते हैं।
विज्ञापन


आमिर और किरण राव अपने डेढ साल के बेटे आजाद को प्लेस्कूल भेजने की तैयारी में हैं लेकिन यह आदर्श माता पिता की तरह वह अपने बच्चे के लिए बेहतरीन स्कूल चाह रहे हैं।

यही वजह है कि इन दिनों आमिर और किरण प्लेस्कूल्स के चक्कर लगा रहे हैं। गौरतलब है कि बेटे आजाद के आने के बाद किरण ने अपने प्रोफेशनल करियर से ब्रेक ले लिया था क्योंकि आजाद की देखभाल करना किरण के ज्यादा मायने रखता है।
विज्ञापन


अब खबर ये है कि किरण वापस अपने काम पर लौटने की सोच रही हैं इसलिए वह कुछ समय के लिए अपने बेटे को प्ले स्कूल भेजने की सोच रही हैं ताकि उन्हें काम पर ध्यान देने का भी समय मिल सके।
विज्ञापन


आमिर खान वैसी भी घर पर ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। ऐसी हालत में उन्हें आजाद को स्कूल भेजना सही लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें