कई कलाकारों ने बॉलीवुड में आउटसाइडर के तौर पर उनके साथ होने वाले भेदभाव के बारे में खुलासा किया है। इस लिस्ट में अब अभिनेत्री आहना कुमरा का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, आहना ने भी अब अपने आउटसाइडर होने के दर्द और फिल्मी करियर से जुड़े संघर्षों के बारे में खुलासा किया। बॉलीवुड अभिनेत्री आहना कुमरा की हाल ही में दो फिल्में, 'लॉकडाउन इंडिया' और 'सलाम वेंकी' रिलीज हुई हैं। फिल्म 'लॉकडाउन इंडिया' में आहना ने पायलट का किरदार निभाया था। फिल्म 'सलाम वेंकी' में अभिनेत्री 'पत्रकार' के रूप में नजर आईं। अपनी इन दोनों फिल्मों के लिए आहना चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड में आहना को आए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन वह अब भी खुद को आउटसाइडर मानती हैं।