आदर ने अपनी अगली फिल्मों को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं, “निश्चित तौर पर यह फिल्मों के लिये बहुत ही अच्छा समय है और मैं खुद को एक दायरे में बांधना नहीं चाहता है जैसे कि कॉमेडी या फिर कोई सिनेश्रेणी। मुझे एक से दूसरे प्रोजेक्ट में जाना अच्छा लगता है और सबसे जरूरी बात कि मैं अपने दिल की सुनता हूं। मुझे अपनी पिछली फिल्म में कॉमेडी करके काफी मजा आया। यह एक ऐसी श्रेणी है जो मुझे पसंद है लेकिन मुझे ऐसी भूमिकाओं की तलाश है जिससे मुझे लगातार चुनौतियां मिलती रहें। साथ ही एक एक्टर और इंसान के तौर पर मुझमें बदलाव लेकर आये।‘
आदर अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी में हैं। वह कहते हैं, “मेरा एक करीबी दोस्त है जो कि मुझे और मेरे बाकी करीबी दोस्तों को मुंबई से बाहर लेकर जा रहा है। मैंने काफी लंबे समय से ब्रेक नहीं लिया है और अपने दोस्तों के साथ वक्त नहीं बिताया है। इसलिये, ये सेलिब्रेशन वाकई खास और मस्ती से भरपूर होने वाला है।‘