फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लड़की ने किया सलमान के घर पर हंगामा

Fri, 30 Aug 2013 12:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की शाम सलमान खान के घर के बाहर एक लड़की ने अपनी मां के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा। लड़की का कहना था कि सलमान ने उसे फिल्म में काम देने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार एक महिला अपनी बेटी के साथ मुंबई में सलमान खान के घर पहुंच गई। दोनों सलमान से मिलना चाहती थीं, लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद लड़की और उसकी मां ने जबरन घर में जाने की कोशिश की।

जब उन्हें घर में जाने से रोका गया तो उन्होंने ने सुरक्षा गार्ड्स पर बदसलूकी का आरोप लगाकर जबर्दस्त हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों का कहना था कि उन्हें फिल्म में काम देने के लिए सलमान ने खुद बुलाया है। वह लड़की लोगों को दूर से कोई एसएमएस भी दिखा रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मां और बेटी को हिरासत में ले लिया। उन्हें बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। दोनों ने वहां भी खूब हंगामा किया। बांद्रा पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं पिछले कुछ दिनों से सलमान के घर के बाहर जाकर शोर-शराबा कर रही थीं।
विज्ञापन


इस पूरी घटना पर अभी तक सलमान खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सलमान इन दिनों मेंटल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें