फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों से दुखी है प्रियंका का परिवार

Fri, 30 Aug 2013 07:57 AM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में भले ही पूरी तरह बोल्ड और बिंदास किरदारों में नजर आती हों। लेकिन रियल जिंदगी में वह काफी इमोशनल हैं और उनका परिवार भी उन्हें लेकर काफी चितिंत रहता है।
विज्ञापन


क्योंकि आये दिन प्रियंका को लेकर बॉलीवुड में कोई न कोई बड़ा विवाद जारी रहता है और प्रियंका का परिवार वह सब सुन कर दुखी हो जाता है। खुद प्रियंका ने स्वीकारा है कि एक इंसान के तौर पर मैं बहुत निजी जिंदगी जीना चाहती हूं और विवादों पर बयान देकर मैं उन्हें तवज्जो नहीं देना चाहती।

हालांकि प्रियंका को इस बात से तकलीफ होती है कि उनका परिवार वे विवाद सुन कर दुखी हो जाता है। जबकि वे अपने परिवार को इससे अलग दूर ही रखना चाहती हैं।

प्रियंका ने साफतौर पर तो नहीं कहा लेकिन पिछले दिनों शाहरुख खान से जुड़े उनके नाम, फिर शाहिद और हरमन के घर पर हुई पार्टी के बाद लगातार खबरों में बने रहने की वजह से उनके परिवार को इस बात बहुत बुरा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका समय-समय पर इस बात को लेकर आपत्ति जताती रहती हैं कि उनकी चर्चा उनकी फिल्मों के लिए कम उनके अफेयर को लेकर ज्यादा होती रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें