फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 9 लो बजट फिल्मों ने किया चमत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ सालों से भारत में लो बजट की फिल्में बनने का ट्रेंड तेजी से शुरू हुआ है। कई नवोदित और महत्वाकांक्षी निर्देशक नए कलाकारों के साथ कम खर्चे और रियल शूटिंग लोकेशन पर फिल्म बना रहे हैं। इनका बजट 1 करोड़ से तीन करोड़ के बीच का होता है। लेकिन यह फिल्में अच्छा कारोबार तो करती ही हैं साथ में समीक्षकों की तारीफ भी बटोरती हैं। नवोदित निर्देशकों के साथ कई ऑफबीट निर्देशक में छोटे बजट की फिल्मों को बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

ताजा मामला फिलमिस्तान का

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म फिल्‍मिस्तान इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। नितिन कक्कड़ की यह फिल्म एक करोड़ से कम के खर्चे पर बनाई गई है। ‌फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग राजस्‍थान के एक गांव में 15 से 20 दिन के शेड्यूल में पूरी हो गई है। शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा इस फिल्म के लीड रोल में हैं। यह फिल्म अब तक लगभग 4 करोड़ कमाने के साथ देश-दुनियां में तारीफें भी बटोर चुकी है।

हंसत मेहता की शाहिद

हंसल मेहता की शाहिद भी ऐसी ही एक फिल्म है। यह फिल्म बनी सिर्फ 80 लाख में लेकिन इससे अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कारोबार कर लिया है। फिल्‍म में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका होती है। इस फिल्म का शेड्यूल भी एक महीने के अंदर-अंदर पूरा कर लिया गया था।

लंच बाक्स

लंच बॉक्स भारत की बहुचर्चित फिल्म रही है। रितेश बत्रा की इस फिल्म में इरफान खान और नवाजुदीन शिद्दकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को करन जौहर जैसे बड़े निर्माता ने प्रोड्यूस किया था। 100 मिलियन में बनी इस फिल्म ने 200 मिलियन से अधिक का कारोबार किया। इसके साथ ही यह फिल्म दुनिया भर में सराही भी गई।

तेरे बिन लादेन की चर्चा भी

तेरे बिन लादेन भी इसी कड़ी की एक फिल्म है। फिल्म में चूंकि कई चर्चित चेहरे थे इसलिए इसका बजट 5 करोड़ हो गया था। बाकी फिल्‍म की शू‌टिंग में बहुत पैसे नहीं खर्च करने पड़े। पाकिस्तान के बैकग्राउंड वाली इस फिल्म में अली जाफर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने 15 करोड़ से अधिक की कमाई की।

पीपली लाइव

इसे फिल्म इंडस्ट्री का बेहतरीन प्रयोग मान सकते हैं। किसानों की आत्महत्या और उस पर मीडिया के मजेवादी रवैया पर फोकस करती हुई इस फिल्म ने पैसे के साथ चर्चाएं भी बटोरीं। 9 करोड़ में बनीं और 29 करोड़ की आमदनी की। फिल्म रघुवीर यादव और ओंकारदास मानिकपुरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

विक्‍की डोनर भी खास

आयुष्मान खुराना की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने सफलता का एक नया फॉर्मूला रचा। स्पर्म डोनेट जैसे संवेदनशील विषय पर बनीं इस फिल्म ने इंडस्ट्री को आयुष्मान खुराना के रूप में एक नया हीरो भी दिया। 5 करोड़ में बनी और 38 करोड़ कमाए। फिल्‍म की चर्चा विदेशों तक हुई।

मेरे डैड की मारुति

पांच करोड़ में बनी इस फिल्म ने करीब 13 करोड़ की कमाई की। अशिमा छिब्बर निर्देशित इस फिल्म में कोई भी बड़ा कलाकार नहीं था। राम कपूर के साथ शाकिब सलीम ने इस फिल्म में मुख्‍य भूमिका निभाई थी। फिल्म में कलाकारों का लहजा और भाषा दोनों ही चर्चाओं में रही।

फुकरे की शोहरत भी

फरहान अख्तर जैसे निर्माता इस लो बजट फिल्म के साथ जुड़े। पुलकित सम्राट की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का कुल बजट 50 मिलियन था। बहुत कम प्रमोशन के बाद रिलीज हुई इस फिल्‍म ने अपनी लागत के सात गुना ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने 350 मिलियन से अधिक की कमाई सिर्फ टिकट खिड़की से की है। फिल्म के गानों ने भी अच्छी कमाई की है।
विज्ञापन

बीए पास की चर्चा भी जरूरी

2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से पांच गुना ज्यादा की कमाई की। फिल्‍म 10 करोड़ कमाने में सफल रही  है। अजय बहल निर्देशित इस फिल्म में शिल्पा शुक्ला की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें