लद्दाख में अभी कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है जिसमें तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। इसी के चलते इस थिएटर में अत्याधुनिक हीटिंग सुविधा दी गई है जिससे दर्शक बड़े आराम से फिल्म को इन्फ्लेटेबल एनक्लोजर के बीच बीस डिग्री तापमान पर देख सकते हैं। सिर्फ लद्दाख के लोग ही इस ऐतिहासिक पल के साक्षी नहीं होंगे बल्कि आसपास के तमाम इलाकों के लोग भी यहां फिल्म देखने आ सकेंगे। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और हिसार में भी ऐसे ही मोबाइल थिएटर्स फिल्म ‘83’ को रिलीज किया गया है।
फिल्म ‘83’ के निर्देशक कबीर खान कहते हैं, "मेरी खुशी कोई सीमा नहीं है। फिल्म ‘83’ लद्दाख में 11,562 फीट पर दुनिया के सबसे ऊंचे थिएटर में दिखाई जा रही है। यह शानदार है। मैं फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं। लद्दाख न केवल हमारी फिल्म में एक विशेष स्थान रखता है, बल्कि मेरे दिल के भी काफी करीब है। मैंने अपने कॉलेज के दिनों में वहां ट्रेकिंग करते हुए महीनों बिताए हैं।”
वहीं, फिल्म ‘83’ के निर्माताओं में शामिल शिबाशीष सरकार कहते हैं, “फिल्म ‘83’ हमारे प्यार का श्रम है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि इन्फ्लेटेबल थिएटर के माध्यम से हमारी फिल्म देश के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच जाएगी जहां एक अच्छा सिनेमा देखने का अनुभव अभी भी एक दूर का सपना है। यह वास्तव में एक बेहतरीन पहल है।”