फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 OTT: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक '800', जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

Wed, 15 Nov 2023 11:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया भर में श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन पिच पर घूमती अपनी गेंदों के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी फिरकी का जादू ऐसा है कि अक्सर बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी मात खा जाता है।
विज्ञापन
800 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर में श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन पिच पर घूमती अपनी गेंदों के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी फिरकी का जादू ऐसा है कि अक्सर बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी मात खा जाता है। दुनिया के महानतम गेंदबाजों में शुमार मुथैया मुरलीधरन का ये करिश्मा बड़े पर्दे पर कमाल दिखने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

विज्ञापन


ये फिल्म अक्टूबर महीने में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इसे आप जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं, जानिए किस तारीख को और किस भाषा में। इस मूवी में 'स्लम डॉग मिलेनियर' फेम मधुर मित्तल ने दमदार एक्टिंग की है। श्रीलंका के महान क्रिकेटर और स्पिनर कहे जाने वाले मुथैया मुरलीधरन ने कड़ा संघर्ष किया था, तब जाकर उन्हें वो मुकाम हासिल हुआ, जिस मुकाम पर वो आज हैं। उनके अनदेखे स्ट्रगल की कहानी को उनकी बायोपिक '800' में दिखाया गया है।

इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म
आप इस मूवी को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। इसे जियो सिनेमा एप पर रिलीज किया जा रहा है। इसे आप 2 दिसंबर 2023 को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

निजी जिंदगी पर आधारित फिल्म
फिल्म महान श्रीलंकाई क्रिकेटर के जीवन की घटनाओं पर आधारित है। मुरलीधरन जन्म से तमिलियन हैं और उनकी शादी चेन्नई निवासी से हुई है। फिल्म में उनकी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी के बारे में बताया जाएगा। हालांकि, उनके जरिए लिए गए 800 टेस्ट विकेटों के सम्मान में फिल्म का नाम '800 द मूवी' रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विवादों से गहरा नाता रखते हैं नाना पाटेकर, मी टू सहित इनके चलते मुश्किलों में फंस चुके हैं एक्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें