बॉलीवुड की गैरमौजूदगी पर दिया जवाब
जब उनसे पूछा गया कि इस मार्च में दूसरे बॉलीवुड सितारे क्यों नहीं नजर आ रहे, तो शबाना ने सख्त जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘आप सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि बॉलीवुड के लोग यहां क्यों नहीं हैं। आप ये क्यों नहीं पूछते कि बड़े उद्योगपति और बिजनेसमैन क्यों नहीं हैं?
ऐसे सवाल पूछकर आप असली मुद्दे से ध्यान हटा रहे हैं और बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। आपको उन लोगों का साथ देना चाहिए जो इस मुद्दे के लिए मार्च कर रहे हैं, न कि इसे कमजोर करना चाहिए।’
क्या है पूरा मामला?
CJP 6 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल हुए और उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी।
22 दिनों तक शांतिपूर्ण भूख हड़ताल के बाद, सोनम वांगचुक को जबरन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद CJP ने ‘चलो संसद’ मार्च का ऐलान किया।
जहां कई सेलेब्रिटीज इस मुद्दे पर चुप हैं, वहीं कुछ सितारे सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सामने आए हैं। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, दिया मिर्जा, शबाना आजमी और जीनत अमान शामिल हैं। वहीं एक्टर प्रकाश राज भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में नजर आए।
ये भी पढ़ें- ‘मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना’, CJP प्रदर्शन पर कविता कौशिक की दिल्ली पुलिस से भावुक अपील; कही ये बात