2018 में निक ने किया था प्रियंका को प्रपोज
जानकारी के लिए बता दें कि निक ने 19 जुलाई 2018 को लंदन में प्रियंका को प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने एक पूरी स्टोर बंद करवाकर उनके लिए परफेक्ट रिंग चुनी थी।
इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में धूमधाम से शादी की। उनकी शादी कई दिनों तक चली, जिसमें क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से समारोह हुआ।
जनवरी 2022 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।
प्रियंका चोपड़ा-मालती और निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
निक और प्रियंका का रिश्ता
हाल ही में प्रियंका ने ‘द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट’ में अपने रिश्ते की एक प्यारी झलक भी दिखाई। उन्होंने बताया कि निक के साथ रहते हुए वह बिल्कुल बेफिक्र हो जाती हैं और उन्हें सब संभालने देती हैं।
प्रियंका प्यार से निक को ‘बाबू’ बुलाती हैं और उन्हें अपना सबसे सुरक्षित एहसास (safe space) मानती हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसमें वह महेश बाबू के साथ मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं।
ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra: निक जोनस ने कैसे मनाया पत्नी प्रियंका चोपड़ा का 44वां जन्मदिन? स्पेन से दिखाई शानदार झलक