57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
साई पल्लवी भी हुईं शामिल
अभिनेत्री साई पल्लवी ने कहा कि IFFI जैसे फिल्म फेस्टिवल कलाकारों को सही दर्शक, प्रोत्साहन और प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा, 'हर फिल्म, हर कलाकार और कला के हर रूप को सही दर्शकों की जरूरत होती है, ताकि वे और बेहतर काम कर सकें। मुझे लगता है कि IFFI और ऐसे फिल्म फेस्टिवल कलाकारों को वह मंच देते हैं। यहां से उन्हें और प्रोत्साहन, ताकत और प्रेरणा मिलती है, जिससे वे आगे बढ़कर और बेहतर काम कर सकें।'
‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म के सीक्वल पर भी की बात
‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी शुक्रवार, 20 नवंबर को गोवा में आयोजित 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फिल्म के सिनेमाघरों में चलने, इसके संदेश और सीक्वल की संभावना को लेकर बात की।
निर्देशक ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ पिछले करीब 105 से 110 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। उन्होंने IFFI का हिस्सा बनने पर भी खुशी जाहिर की। विशाल ने इसे फिल्म की पूरी टीम के लिए गर्व का पल बताया।
57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया