फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी की पेटी बांधे रखने पर मजबूर कर देगी इरफान खान की 'कारवां', ये हैं 5 कारण

Wed, 27 Jun 2018 01:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Karwaan
विज्ञापन
इरफान खान की फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस 2 मिनट 27 सेकेंड के ट्रेलर को देखने के बाद आपके चेहरे पर पहले सीन से लेकर आखिरी सीन तक हंसी जरूर छाई रहेगी। इस फिल्म के ट्रेलर से इतना तो साफ हो गया है कि यह फिल्म अपने जबरदस्त डायलॉग और हल्की फुल्की कॉमेडी से भरपूर है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किन 5 कारणों की वजह से इरफान खान की फिल्म 'कारवां' देखनी चाहिए।
विज्ञापन

Karwaan
अगर आप अच्छी कहानी के साथ हल्की फुल्की कॉमेडी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इरफान खान की फिल्म 'कारवां' आपके लिए पहली पसंद हो सकती है। फिल्म की कहानी पार्थिव शरीर को उसके सही हकदार तक पहुंचाने की है जो आपको अलग ही तरह की कहानी की ओर ले जाता है। 

इस फिल्म में इरफान खान लीड रोल में है जिसमें उनकी एक्टिंग हमेशा की तरफ उम्दा है। इसके साथ ही दलकीर सलमान और मिथिला पारकर ने भी नेचुरल एक्टिंग की है।
विज्ञापन

Karwaan
हमेशा की तरह इरफान की फिल्म में दमदार डायलॉग है जो आपको कुर्सी की पेटी से बांधने रखने पर मजबूर कर देंगे। ट्रेलर में एक जगह इरफान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं -'अल्लाह मियां से मिलने जा रहे थे और अल्लाह मियां ने खुद ही अपने पास बुला लिया।'

फिल्म में जिस तरह से इरफान खान और बाकी सभी लोगों के डायलॉग बोलने का जो तरीका है वह नेचुरल है। ऐसे में ट्रेलर देखने में कहीं भी आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप किसी कहानी को देख रहे हैं बल्कि सबकुछ रियल लगेगा।

यह फिल्म पूरी तरह से इरफान खान पर टिकी है जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि इसका हिट होना तय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें