इरफान खान की फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 2.37 मिनट लंबे ट्रेलर को देखते वक्त कई दफा हंसी छूट जाएगी। डायलॉग्स तो मजेदार हैं ही, मगर जिस तरह इरफान ने उन्हें बोला, वह उसे और भी दिलचस्प बनाते हैं। एक नजर फिल्म के बहतरीन डायलॉग्स पर-
''भाई मैय्यत पे रोमांस मत कर''
''रोती हुई औरत और दूध वाले पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए''
''नहाते क्यों नहीं हो तुम लोग?गांजा चरस फूंक-फूंककर खाली हो गया सारा। समझोगे कैसे?गंजेड़ियों?''
''तेरे को महिमा मंडल वाले लग रहे हैं! एक थप्पड़ पे रुकेंगे नहीं''
''लोगों को हक जमाना आता है, रिश्ता निभाना नहीं आता''
''लाश को मैंने कसकर बांध दिया है, जितना भी फास्ट चला लो, हिलेगी-डुलेगी नहीं''
''फादर वाले डिपार्टमेंट में हम तीनों की लाइफ में काफी ट्रेजडी है''
Karwaan
फिल्म 'कारवां' से मशहूर मलयालम एक्टर दलकीर सलमान बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। दलकीर ने 'ओके कनिमनी', 'चार्ली' समेत कई हिट फिल्में दी हैं। मिथिला पालकर भी फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मिथिला ने वेब सीरीज 'लिटिल थिंग्स' से लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म 'कारवां' से डायरेक्टर आकर्ष खुराना भी डेब्यू कर रहे हैं।
Karwaan
फिल्म कारवां का ट्रेलर रिलीज होते ही सिने प्रेमियों को यह फिल्म देखने की कई वजह मिल गई हैं-
-संजीदा किरदारों के लिए मशहूर इरफान की कॉमिक टाइमिंग को देखना दिलचस्प होगा।
-इस फिल्म से मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार दलकीर सलमान बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। उत्तर भारत में रहने वाले उनके फैंस को उनका अंदाज लुभा सकता है।
-फिल्म भले ही आम लोगों की दुखती रग को छूने की कोशिश करती हो, मगर इसे पेश करने का अंदाज रोचक है।
-फिल्म के अधिकतर सीन दक्षिण भारत के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माए गया हैं। एस्थेटिक्स के लिहाज से पड़े पर्दे पर फिल्म को देखना 'विज्युअल ट्रीट' होगा।