फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में 449 अमिताभ बच्चन और भी हैं

Sat, 19 Apr 2014 10:24 AM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
ये जानकर आपको हैरानी होगी कि इस देश में 450 अमिताभ बच्चन हैं। यह बात से शायद अमिताभ बेखबर हैं।
विज्ञापन


इस लोकसभा चुनाव में कुछ वोटर ऐसे भी हैं, जिनके नाम मशहूर फिल्म स्टारों और फिल्मों के बड़े पात्रों से मिलते जुलते हैं। यह सभी नाम निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर लिस्ट में इसी नाम से दर्ज हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर गौर करें तो इनमें 450 अमिताभ बच्चन हैं। यानी एक असली वाले अमिताभ और 449 नकली वाले अमिताभ भी हैं।

कहानी यही खत्म नहीं होती। शोले फिल्म का मशहूर किरदार सूरमा भोपाली भी यहां मौजूद हैं। यहां एक नहीं दो-दो सूरमा भोपाली हैं।

इसके अलावा यहां 1 मिस्टर इंडिया हैं और 7 हजार गब्बर सिंह शामिल हैं। वेबसाइट पर कुल 7040 गब्बर हैं। यह तथ्य मनोरंजक भी है और चौंकाने वाला भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें