लगभग ढाई घंटे की इस फिल्म में इंटरवल के पहले तक कहानी का कोई खाका ही नहीं बन पाता है। इंटरवल तक पूरी फिल्म में तीन से चार सीन ही आए हैं। यह सीन इतने-इतने लंबे-लंबे और अतार्किक हैं कि आप का मूड फिल्म से उखड़ सकता है। मसलन शादी करने वाला और बार का दृश्य।