फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joseph meets Rajinikanth: निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ ने रजनीकांत से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Sun, 08 Oct 2023 02:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'2018 एवरीवन इज ए हीरो'  को सितंबर में 2024 के अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से चुना गया है। फिल्म सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
जूड एंथनी जोसेफ-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से चुनी गई मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' के निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ ने रविवार को सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की। ऑस्कर कैंपेन से पहले जोसेफ ने रजनीकांत से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। रजीनकांत से मिलकर वह बेहद उत्साहित हैं। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें
निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'थलाइवर ने कहा 'शानदार फिल्म है जूड, तुमने कैसे शूट की? अमेजिंग वर्क। इसके बाद ऑस्कर जर्नी के लिए हमने उनका आशीर्वाद लिया। थलाइवर का कहना है कि मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं'। निर्देशक ने आगे लिखा, 'इस शानदार अवसर के लिए मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं। इसके लिए अपनी दोस्त सौंदर्या की भी शुक्रिया, जिन्होंने यह मौका दिलाया।'

Sunny Deol: भाई-भतीजावाद की बहस पर सनी देओल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- पहले मुझे इसका मतलब समझ ही नहीं आता था
विज्ञापन


बाढ़ पर आधारित है '2018'
'2018 एवरीवन इज ए हीरो' को सितंबर में 2024 के अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से चुना गया है। फिल्म सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। बता दें कि  '2018 एवरीवन इज ए हीरो' की कहानी साल 2018 में केरल में आई बाढ़ पर बेस्ड है।
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: शाहरुख खान को भला-बुरा बोलने से पिटी 'द वैक्सीन वॉर'? निर्देशक ने कहा- मर भी जाओगे तो भी...

मई में रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि '2018: एवरीवन इज ए हीरो' इस साल मई में रिलीज हुई थी। मेकर्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया और मलयालम सिनेमा की सर्वाधिक कारोबार करने वाली फिल्म बन गई। बताते चलें कि 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए 96वां ऑस्कर पुरस्कार 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।
Sonu Nigam: 'अगर अभिनेता गायकों के लिए लड़ते तो मैं अभी भी शाहरुख के लिए गा रहा होता', क्यों बोले सोनू निगम?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें