साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता अक्षय कुमार की साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म आए एक लंबा समय बीत चुका है। लेकिन फिर भी लोगों के बीच इसकी दीवानगी देखने लायक है। साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म कई मायनों में खास थी, जिसे कोई नहीं झुठला सकता है। बेहतरीन टेक्नोलॉजी और टेक्नीक्स से बनी इस फिल्म में जहां लोगों को दो सुपरस्टार्स को एक साथ देखने का मौका मिला था, वहीं पहली बार अक्षय कुमार को विलेन के रूप में देखा गया था। इस फिल्म को रिलीज हुए चार साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके को चिन्हित करने के लिए निर्माताओं ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।