आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 14वें दिन फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 611.24 करोड़ पहुंच गया है। वहीं डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 445.17 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
बता दें कि दंगल ने 13वें दिन 304 करोड़ रुपए कमाकर सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। ‘सुल्तान’ ने 300.45 करोड़ का ऑल टाइम बिजनेस किया था। वहीं 'बजरंगी भाईजान' का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 427.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 629.70 करोड़ था।