मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM) 2025 में गुरु दत्त की दो मशहूर फिल्में- प्यासा और कागज के फूल की विशेष स्क्रीनिंग होगी।
कब होगा आयोजन
एएनआई के अनुसार, यह आयोजन भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग को श्रद्धांजलि देने का हिस्सा है। IFFM की निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने कहा, "गुरु दत्त की फिल्में न केवल क्लासिक हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा की आत्मा को दर्शाती हैं। हम उनकी प्रतिभा को नए दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।"
गुरु दत्त की फिल्मों का खास प्रदर्शन
खाततौर पर भारत में 8 से 10 अगस्त तक अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा गुरु दत्त की फिल्मों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्यासा के 4K रीस्टोर्ड संस्करण के साथ आर पार, चौदहवीं का चांद, मिस्टर एंड मिसेज 55, और बाज जैसी फिल्में शामिल होंगी। ये फिल्में NFDC-NFAI द्वारा सावधानी से रीस्टोर की गई हैं, ताकि उनकी खूबसूरती और भावनाएं बरकरार रहें।
सुशील कुमार का बयान
अल्ट्रा मीडिया के सीईओ सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा, "हमें गर्व है कि हम गुरु दत्त की कालजयी फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिर से पेश कर रहे हैं।" NFDC के निदेशक प्रकाश मगदुम ने बताया कि यह प्रयास राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा की धरोहर को संरक्षित करना है। गुरु दत्त की फिल्में, जैसे साहिब बीबी और गुलाम और सांझ और सवेरा, आज भी दर्शकों को प्रेरित करती हैं।
यह भी पढ़ें: Mouni Roy: मधुर भंडारकर ने शेयर की 'The Wives' की मुहूर्त की तस्वीर, क्लैप बोर्ड पकड़े नजर आईं मौनी रॉय