शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया' की प्रीति सभरवाल यानी सागरिका घटगे ने इंडियन क्रिकेटर जहीर खान से सगाई कर ली है। सागरिका और जहीर के अफेयर के चर्चे लंबे समय से थे। अब दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। जहीर ने सोमवार शाम को अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सागरिका अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। आइए आपको बताते हैं सागरिका के बारे में ऐसी 10 बातें जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।
1. सागरिका के बारे में सबसे खास बात ये है कि वो नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर है। इसी वजह से वो फिल्म 'चक दे इंडिया' का हिस्सा बनी थीं।
2. सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सागरिका के पिता विजय घटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं।
3. सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे। लेकिन उनके पिता ने इन प्रपोजल को साफ रिजेक्ट कर दिया था।
4. सागरिका ने साल 2013 में फिल्म 'रश' इमरान हाशमी के साथ्ा काम किया थ्ाा। इस फिल्म में उनके जबरदस्त किस सीन भी थे।
5. हिंदी के साथ सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है।
6. सागरिका फिल्मों के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 में भी नजर आ चुकी हैं।
7. फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम करने के बाद सागरिका को रीबॉक इंडिया का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था।
8. सागरिका और जहीर खान का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों एक-दूसरे को करीब 6 महीने से डेट कर रहे हैं।
9. सागरिका अपने भाई शिवजीत घटगे के काफी करीब हैं। वो सागरिका को 'लिटिल बुली' कहकर बुलाते हैं।
10. सागरिका ने हाल ही में फिल्म 'इरादा' में काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, दिव्या दत्ता, और शरद पटेल नजर आएंगे।
ये भ्ाी पढ़ें- सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत