अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का नया गाना 'थोड़ी देर' रिलीज कर दिया गया है। फिल्ममेकर्स ने गाना रिलीज होने से पहले गाने की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। इससे पहले फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को फरहान सईद ने कंपोज किया है और श्रेया घोशाल ने इस गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है।
ये भी पढ़ें- फैंस की डिमांड पर तय समय से पहले आया 'हाफ गर्लफ्रेंड' का गाना
वीडियो में श्रद्धा गिटार के साथ अर्जुन के लिए गाना गा रही हैं। ये एक रोमांटिक गाना है जिसमें अर्जुन श्रद्धा को ही देखे जा रहे हैं। 'हाफ गर्लफ्रेंड' मशहूर राइटर चेतन भगत की नॉवल पर आधारित फिल्म है जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, 'दोस्त से ज्यादा पर गर्लफ्रेंड से कम'
वीडियो-