फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने करोड़ों में खरीदी दिल्ली की वो पूरी इमारत; जहां शादी के बाद पत्नी गौरी के साथ बसाया था आशियाना

Sat, 11 Jul 2026 02:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Buys Home In Delhi: शाहरुख खान और गौरी खान ने साल 1991 में शादी के बाद दिल्ली स्थित जिस घर में वैवाहिक जीवन शुरू किया था, किंग खान ने वह पूरी बिल्डिंग खरीद ली है। इसके लिए करोड़ों रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : x@@SRKUniverse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और गौरी की दिल्ली से पुरानी यादें जुड़ी हैं। यह शहर उनकी मोहब्बत का गवाह रहा है। इस शहर में उनकी शादी हुई और वैवाहिक जीवन की शुरुआत यहीं से हुई। शाहरुख खान ने अब दिल्ली की वह पूरी बिल्डिंग खरीद ली है, जिसमें शादी के बाद वे और गौरी रहे थे। बता दें कि इस बिल्डिंग की पहली मंजिल और बेसमेंट पहले से एक्टर के पास थे। अब उन्होंने दूसरी और तीसरी मंजिल भी खरीद ली है। 

विज्ञापन


पूरी बिल्डिंग अब शाहरुख खान की
शाहरुख खान ने दिल्ली के पंचशील पार्क में स्थित अपने पुराने पारिवारिक घर की बाकी मंजिलें भी खरीद ली हैं। साल 1991 में गौरी खान से शादी के बाद किंग खान इसी दिल्ली वाले घर में रहते थे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी का शाहरुख खान के लिए बहुत व्यक्तिगत महत्व है। इस रिहायशी इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल भी खरीद लेने के बाद अब पूरी तरह से यह प्रॉपर्टी खान परिवार के स्वामित्व में है। 

विज्ञापन

शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
कितने करोड़ में खरीदा पूरा घर?
इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए शाहरुख खान ने करोड़ों खर्च किए हैं। शाहरुख खान ने यह संपत्ति 37 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह घर कभी शाहरुख खान और गौरी खान का पारिवारिक घर था। वे अपनी शादी के बाद वहीं रहते थे। 

तीन रीति-रिवाजों से हुई थी शाहरुख खान-गौरी की शादी
शाहरुख खान और गौरी खान ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी रचाई थी। कपल की शादी तीन अलग-अलग रीति-रिवाजों से हुई थी। पहले रजिस्टर्ड मैरिज, पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से विवाह और फिर निकाह हुआ था। शादी के बाद शाहरुख और गौरी दिल्ली के पंचशील पार्क वाले घर में रहने लगे। कुछ दिनों बाद शाहरुख खान फिल्मों में फुल टाइम करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए थे। शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें