फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: अमेरिकी एक्टर मैट डेमन ने जताई शेखर कपूर संग काम करने की इच्छा; बोले- 'यह सपना 20 साल से अधूरा है'

सार

Matt Damon Exclusive: आगामी फिल्म 'द ओडिसी' के प्रीमियर के सिलसिले में भारत आए अमेरिकी अभिनेता मैट डेमन ने हाल ही में शेखर कपूर के साथ काम करने की ख्वाहिश जताई। उन्होंने बताया कि उनका यह सपना करीब दो दशक पुराना है।
विज्ञापन
मैट डेमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द ओडिसी' के प्रमोशन के सिलसिले में बीते दिन शुक्रवार को क्रिस्टोफर नोलन और एक्टर टॉम हॉलैंड के साथ मैट डैमन भारत आए। मुंबई में फिल्म का प्रीमियर हुआ, जहां कई दिलचस्प बातें भी हुईं। फिल्म 'द ओडिसी' के मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मैट डेमन से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी भारतीय फिल्मकार के साथ काम करने का मौका मिले, तो वह किसे चुनेंगे? तो उन्होंने बिना देर किए शेखर कपूर का नाम लिया। 

विज्ञापन


'द फोर फेदर्स' में नहीं कर पाए काम
मैट डेमन ने कहा, 'करियर की शुरुआत में जिस फिल्मकार के साथ हर कोई काम करना चाहता था, उनमें शेखर कपूर सबसे ऊपर थे। मुझे याद है कि मैं उनकी फिल्म 'द फोर फेदर्स' नहीं कर पाया था। किसी वजह से मैं उसे लेकर बहुत निराश था, क्योंकि उस समय मैंने 'बॉर्न' फिल्म साइन कर ली थी। इसलिए शेखर कपूर हमेशा मेरी सूची में रहे हैं। 

मैट डेमन-शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बोले- '20 पुराना सपना साथ लेकर घूम रहा हूं'
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं उनके साथ काम करने की एक और कोशिश करना चाहूंगा। यह करीब 20 साल पुराना एक छोटा-सा अधूरा सपना है, जिसे मैं अब भी अपने साथ लिए घूम रहा हूं।' बता दें, शेखर कपूर ने 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया', 'बैंडिट क्वीन', 'एलिजाबेथ' और 'द फोर फेदर्स' जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी गिनती भारतीय मूल के उन फिल्मकारों में होती है, जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया
'द ओडिसी' की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
अमेरिकी फिल्म 'द ओडिसी' में मैट डेमन, इथाका के पौराणिक राजा ओडिसियस की भूमिका में हैं। यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद उनके घर लौटने की खतरनाक यात्रा को दिखाती है। इस फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें