फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: शादी की तैयारियों में हैं विजय-तमन्ना? जानें क्या-क्या चल रही हैं अटकलें

Sat, 23 Nov 2024 03:15 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma Marriage Buzz: बॉलीवुड कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपने रिश्ते को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं। इन दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि ये कपल अगले साल विवाह के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है। 

 
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया- विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं, जो अक्सर अपने रिश्ते को लेकर बेहद मुखर रहते हैं। दोनों को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। इन दिनों दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर से काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को एक अलग मुकाम पर ले जाने वाले हैं, जिसके तहत दोनों जल्द ही शादी रचा सकते हैं। 

विज्ञापन


विजय और तमन्ना की शादी के हैं चर्चे
अभिनेता तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक बन गए हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, वे जल्द ही शादी करके अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने वाले हैं। बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि कथित तौर पर यह जोड़ा अपने लिए नए घर की तलाश भी कर रहा है, क्योंकि वे अपने जीवन के रोमांचक नए अध्याय की तैयारी कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस कपल ने आने वाले साल में शादी करने का फैसला किया है, जिसके लिए दोनों तैयारियां भी शुरू कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक कपल के तरफ से इस तरह की कोई भी बात सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है, लेकिन ये चर्चा है कि दोनों अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने के काफी गंभीर हैं। 
Ajaz Khan: 5.6 मिलियन फॉलोअर्स भी नहीं बचा पाए एजाज खान की लाज, वर्सोवा सीट पर बुरी तरह हारे अभिनेता
विज्ञापन

कपल ने नहीं की है आधिकारिक घोषणा
123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना और विजय वर्मा कथित तौर पर 2025 में शादी करने की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कपल अपनी शादी के बाद रहने के लिए एक आलीशान अपार्टमेंट की तलाश कर रहा है। हालांकि, उनकी ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस खबर ने फैंस और इंडस्ट्री में उत्साह भर दिया है। फैंस अब इन दोनों से इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

Kartik Aryan: जब कार्तिक आर्यन की मां ने कर दी लव राजन से ऐसी मांग, बोलीं- उसे 'प्यार का पंचनामा' से निकाल दो
लस्ट स्टोरीज 2 की रिलीज के आसपास रिश्ते को किया था सार्वजनिक
बताते चलें कि इस कपल ने साल 2023 में लस्ट स्टोरीज 2 की रिलीज के आसपास अपने रिश्ते की पुष्टि की, जो उनका साथ में पहला काम था। हाल ही में, शुभंकर मिश्रा के साथ भी अभिनेता ने तमन्ना के साथ अपने बंधन के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो अपने रिश्ते को गुप्त रखने में विश्वास नहीं रखते। हालांकि, फिर भी वो कुछ निजी पलों को निजी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उनके पास दोनों की पांच हजार से भी ज्यादा तस्वीरें हैं, लेकिन वो उन्हें सोशल मीडिया पर साझा नहीं करना चाहते, केवल दोनों के बीच ही संजो कर रखना चाहते हैं। 
IFFI 2024: इफ्फी 2024 में महिला सुरक्षा पर बयान देकर बुरे फंसे इम्तियाज अली, सवाल उठे तो पेश की ये सफाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें