फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का संबोधन, सेलेब्स ने दिया रिएक्शन; आमिर ने आर्मी और सुनील ने पीएम को कहा धन्यवाद

Mon, 12 May 2025 10:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi On Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने कार्रवाई की है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इसको लेकर पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया है। इस पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी, आमिर खान, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में 26 निर्दोश लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद आज सोमवार को पीएम मोदी ने देश को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने कहा 'पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है।'
विज्ञापन

पीएम मोदी के संबोधन पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उनकी क्या राय है।
Ranveer Allahbadia: पाकिस्तान को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया ने की पोस्ट, भड़के यूजर्स, बोले- कभी नहीं सुधरेगा
 

आमिर खान ने पीएम मोदी को कहा- धन्यवाद
पीएम मोदी के संबोधन के बाद आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के हवाले से लिखा है 'ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को सलामी। हम अपने सशस्त्र बलों के साहस, बहादुरी और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संकल्प के लिए धन्यवाद'।

सुनील शेट्टी के हौसले हैं बुलंद
अभिनेता सुनील शेट्टी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा 'हमें हमेशा वही एकता दिखानी चाहिए, जो हमने दिखाई है। हमारे हौसले बुलंद हैं। जब हम एकजुट नहीं होते हैं, तो हम कमजोर हो जाते हैं। हमें एकजुट रहना होगा'।

कंगना रनौत ने शेयर की वीडियो
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी के संबोधन की एक क्लिप लगाई है। इस पर उन्होंने लिखा है 'देश के नाम शानदार संबोधन'।

नूपुर सेनन ने कहा नया भारत
अभिनेत्री नूपुर सेनन ने भी पीएम मोदी के संबोधन की एक वीडियो क्लिप इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने इसमें लिखा है 'यह नया भारत है।'
विज्ञापन

रुपाली गांगुली ने की पीएम मोदी की तारीफ
अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी के संबोधन पर कहा है 'पाकिस्तान पूरी दुनिया से मदद की भीख मांग रहा था। भारतीय सशस्त बल आपने बहुत अच्छा काम किया है। पीएम मोदी जी हमें आप पर गर्व है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें