फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली के संन्यास से भावुक हुए अनुराग कश्यप, शेयर की पुरानी तस्वीर और लिखी दिल की बात

Mon, 12 May 2025 09:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap on Virat Kohli: क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस मौके पर निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
विराट कोहली, अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर विराट कोहली ने सोमवार को एलान किया कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। उनके इस फैसले से उनके फैंस को धक्का लगा। उनके रिटायरमेंट पर फिल्म निर्देशक और एक्टर अनुराग कश्यप ने एक शानदार पोस्ट लिखी है। पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली की तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा है?
विज्ञापन

 
अनुराग कश्यप ने साझा की तस्वीर
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के निर्देशक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की एक पुरानी तस्वीर साझा की। फोटो में विराट कोहली काफी छोटे दिख रहे हैं। इस सत्वीर में विराट कोहली ने नेशनल क्रिकेट अकादमी की जर्सी पहनी है और कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं।
Ram Charan: राम चरण के स्टैच्यू पर पत्नी ने किया कमेंट, कहा- बस सुन रहे हैं और शानदार हैं
विज्ञापन

विराट के लिए लिखी पोस्ट
विराट कोहली की तस्वीर साझा करते हुए अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा 'इस जवान आदमी ने अकसर पिच और हमारे दिलों पर राज किया है। चैंम्पियन आपको बहुत सारा प्यार। टेस्ट क्रिकेट में आपको हमेशा याद किया जाएगा।'
Anurag Kashyap: बेटी आलिया की शादी के लिए अनुराग कश्यप के पास नहीं थे पैसे, इस एक्टर ने की थी मदद
विज्ञापन

पत्नी अनुष्का ने लिखी भावुक पोस्ट
इससे पहले विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लेकर एक भावुक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था 'वो रिकॉर्ड याद रखेंगे, लेकिन मुझे वो आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए। वो संघर्ष जिन्हें किसी ने नहीं देखा और वह अटूट प्यार जो आपने खेल के इस फॉर्मेट को दिया। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े समझदार, थोड़े विनम्र होकर लौटे। आपको इन सबके जरिए ढलते देखना मेरे लिए सौभाग्य रहा है। मैंने हमेशा सोचा था आप सफेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे। आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है, इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरे प्यार, आपने इस अलविदा के हर पल को कमाया है।'
 
विराट का टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड
विराट ने अपने टेस्ट करियर के दौरान न सिर्फ रिकॉर्ड्स तोड़े, बल्कि क्रिकेट को एक नई पहचान भी दी। टेस्ट क्रिकेट में उनकी 9000 से ज्यादा रनों की उपलब्धि और विदेशों में मिली ऐतिहासिक जीतों को भुलाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें