फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Wishes Diwali: सितारों ने प्रशंसकों को अलग-अलग अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

Thu, 31 Oct 2024 05:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली के अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं नील नितिन मुकेश, अमीषा पटेल, सायरा बानो और सारा अली खान ने प्रशंसकों के लिए क्या कहा?
 
विज्ञापन
सितारो ने दी दिवाली की शुभकामना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देनी शुरु कर दी हैं। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने प्रशंसकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही अभिनेता ने एएनआई से बातचीत में बताया कि इस साल रोशनी का त्योहार पूरे परिवार के लिए खास है क्योंकि उनके भाई नमन की शादी है। उन्होंने कहा, "यह दिवाली पूरे परिवार के लिए खास है क्योंकि जश्न अभी से शुरू हो गया है और मेरे छोटे भाई नमन की शादी की वजह से 12 तारीख तक चलेगा।" 
विज्ञापन


 

अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
अमीषा पटेल ने भी दी शुभकामना
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी अपने प्रशंसकों को शुभकामना देते हुए कहा, "दिवाली के दिन, हमारे घर को रोशन करने वाला खूबसूरत दीया, पूरे साल को अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, प्यार, सफलता, खुशी और शांति से भर देता है।" दीपावली से पहले अमीषा ने मुंबई में अपने घर पर एक शानदार दिवाली पार्टी रखी। शानदार गोल्डन साड़ी पहने अमीषा ने शुक्रवार को अपने मेहमानों का स्वागत किया और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Sara Ali Khan: क्या मॉडल और राजनेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं सारा अली खान? वीडियो हुआ वायरल
 
 

सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम @sairabanu
सायरा बानो ने साझा किया विशेष पोस्ट
अभिनेत्री सायरा बानो ने दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार के साथ अपनी तस्वीर साझा कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, दीयों की चमक और दिल से की गई शुभकामनाओं से परे, दिवाली हमें न केवल अपनी बाहरी खुशियों को संजोने के लिए कहती है, बल्कि भीतर की जीत को भी संजोने के लिए प्रेरित करती है। जैसे-जैसे दिवाली का प्रकाश अंधकार पर विजय प्राप्त करता है, वैसे-वैसे यह हमें अपने संघर्षों का सामना नई आशा और अटूट साहस के साथ करने के लिए प्रेरित करता है। प्रत्येक दीया अपनी कोमल चमक में, सबसे चुनौतीपूर्ण क्षणों में भी उभरने वाले लचीलेपन की याद दिलाता है, बाधाओं को विकास, शक्ति और दयालुता के अवसरों में बदल देता है…। दिवाली की शुभकामनाएं।”


 
विज्ञापन

सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान ने उठाया खाने लुत्फ
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह तरह-तरह के व्यंजन का आनंद उठा रही हैं। अभिनेत्री ने यह पोस्ट साझा करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, दिवाली की शुभकामनाएं। आपको खुशी, समृद्धि, आनंद और स्वास्थ्य की शुभकामनाएं, जो मेरे लिए अच्छा भोजन है। 


Rajinikanth Greets Vijay: रजनीकांत ने विजय को उनके पहले राजनीतिक सम्मेलन के लिए दी बधाई, बोले- बहुत सफल...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें