बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी अपने फैशन और अभिनय से तो दर्शकों को लुभाती ही हैं, मगर अब उन्होंने अपने फैंस को स्केच बनाने की कला से भी प्रभावित किया है। बड़े पर्दे से लंबे समय से दूर रहीं शमिता शेट्टी की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। अपने फैंस के लिए वो हमेशा कुछ ना कुछ अलग करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया है।
शमिता शेट्टी ने साझा की वीडियो
अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे अपनी रचनात्मकता दिखा रही हैं। वीडियो में शमिता स्केच बनाती हुई दिख रही हैं। शमिता स्केच बनाते हुए पूरी तरह से उसमें डूबी हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘कला एक स्वतंत्र आत्मा की यात्रा है’। शमिता अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं।
Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने क्यों नहीं दिया था फिल्म 'दिल चाहता है' का ऑडिशन, खोल दिए कई राज
शमिता हैं रोल मॉडल
शमिता के इस वीडियो को साझा करने के बाद उनके फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत!’ वहीं एक और यूजर ने टिप्पणी कर लिखा, ‘वॉव!’ शमिता की एक फैन ने लिखा ‘आप मेरी रोल मॉडल हैं लव यू’।
शमिता शेट्टी वर्क फ्रंट
शमिता शेट्टी को आखिरी बार 10 फरवरी 2023 में फिल्म ‘टेनेंट’ में देखा गया था। वह बिग बॉस ओटीटी 1 में टॉप 3 में रहीं। शमिता ने बिग बॉस 14 में भी हिस्सा लिया और अपना सफर टॉप 4 के साथ खत्म किया। हालांकि, अभी तक उनके किसी आगामी कार्य की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
आज से पहले कभी नहीं देखा होगा शहनाज का यह अवतार!