फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पार्टी और न शोर-शराबा, जन्मदिन को इस ढंग से मनाते हैं हर्षवर्धन राणे; बताया- किस तरह की फिल्में करना चाहेंगे

सार

Harshvardhan Rane Exclusive on His Birthday: आज अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने अमर उजाला से बात करते हुए अपनी निजी और प्रोफेशनल जिदंगी पर बातचीत की। 
विज्ञापन
हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन उनके लिए यह दिन किसी पार्टी या शोर-शराबे का नहीं है। वन्यजीव और प्रकृति से गहरा लगाव रखने वाले हर्षवर्धन इस खास दिन को गुजरात में वाइल्डलाइफ सफारी के बीच प्रकृति के करीब बिता रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की और अपने जीवन करियर और सोच को लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Trending Videos

हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हर्षवर्धन की फिल्म ने किया कमाल
बता दें कि इस साल हर्षवर्धन राणे के करियर ने एक नया मोड़ लिया। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने उन्हें एक मजबूत कमर्शियल अभिनेता के रूप में स्थापित किया। महज 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ रुपये की कमाई की। इस सफलता ने न सिर्फ दर्शकों के बीच उनकी पकड़ मजबूत की बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उन पर भरोसा भी बढ़ाया।

पिछली फिल्मों पर एक्टर ने की बात 
पिछले एक साल को लेकर हर्षवर्धन राणे सबसे ज्यादा कृतज्ञता और संतोष की बात करते हैं। वह कहते हैं, ‘जब मैं अपने पिछले एक साल को देखता हूं, तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे इस बात की है कि मैंने एक ही साल में दो बार निर्माता को खुश देखा। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है। मैं हमेशा यही कोशिश करता हूं कि मेरा काम ऐसा हो जिससे फिल्म बनाने वाला खुश रहे और उन्हें लगे कि उसने सही अभिनेता चुना है। मेरे लिए यही सबसे बड़ी उपलब्धि है।’

काम के साथ-साथ निजी जीवन में भी हर्षवर्धन सादगी और संयम पर भरोसा करते हैं। उनकी दिनचर्या किसी दिखावे से नहीं बल्कि भीतर की शांति से जुड़ी है। उन्होंने आगे जोड़ा, ‘अपनी निजी जिंदगी में मैं खुद को बहुत साधारण तरीकों से संभालता हूं। दिन में कई बार मैं बस अपनी सांसों पर ध्यान देता हूं। इससे मैं खुद से जुड़ा रहता हूं। मैं हर दिन हर पल थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ना चाहता हूं। मेरे लिए बढ़ना मतलब सिर्फ काम में नहीं इंसान के तौर पर भी बेहतर होना है।’
 

हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम-@harshvardhanrane
प्रकृति से हर्षवर्धन को अब भी प्यार
फिल्मी दुनिया में पहचान और स्टारडम के साथ बहुत कुछ बदल जाता है, लेकिन हर्षवर्धन राणे के भीतर एक चीज आज भी बिल्कुल वैसी ही बनी हुई है और वह है प्रकृति से उनका जुड़ाव। इस बारे में वह कहते हैं, ‘मेरी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया है लेकिन एक चीज आज भी बिल्कुल वैसी ही है। मुझे प्रकृति से प्यार है। जानवरों और पक्षियों को देखना मुझे आज भी उतना ही जरूरी लगता है जितना पहले लगता था। जंगल पेड़ और खुली हवा मुझे सुकून देती है और संतुलन में रखती है।’

जन्मदिन को लेकर भी उनकी सोच बेहद अलग और जमीन से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए अच्छा जन्मदिन किसी पार्टी या शोर-शराबे से जुड़ा नहीं है। अच्छा जन्मदिन वही होता है जब शरीर ठीक हो मैं आराम से चल सकूं दिल की धड़कन सामान्य रहे और चेहरे पर बिना किसी वजह के मुस्कान हो। अगर यह सब है तो वही मेरे लिए सबसे बड़ा जश्न है।'

हर्षवर्धन ने की शुरुआती करियर पर बात
करियर की शुरुआत के दिनों को याद करते हुए हर्षवर्धन बताते हैं कि समय के साथ सफलता को देखने का उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया है। वह कहते हैं, 'जब मैंने करियर शुरू किया था तब मेरी सफलता की सोच बहुत छोटी थी। तब मुझे लगता था कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में मुझे एक विकल्प के तौर पर पहचान मिल जाए तो वही काफी है। आज मेरी सोच बदल गई है। आज मुझे लगता है कि सफलता तब है जब उस विकल्प को चुनने के बाद निर्माता के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दे।'

 
विज्ञापन

हर्षवर्धन राणे - फोटो : एक्स
भविष्य की फिल्मों पर क्या बोले हर्षवर्धन?
भविष्य की फिल्मों को लेकर भी हर्षवर्धन राणे की सोच साफ है। प्रकृति और वन्यजीवों से उनका लगाव उनके सिनेमा के सपनों में भी दिखाई देता है। उन्होंने कहा, ‘मैं भविष्य में जरूर ऐसी फिल्म करना चाहूंगा जो प्रकृति और वन्यजीवों से जुड़ी हो क्योंकि यह विषय मेरे दिल के बहुत करीब है। लेकिन मैं यह भी चाहता हूं कि वह फिल्म दर्शकों को पसंद आए उन्हें बांधे रखे और निर्माता के लिए मुनाफे की वजह बने। फिल्म तभी पूरी मानी जाती है जब सब खुश हों।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें