फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका आप्टे बोलीं- 'आजकल की शोर वाली फिल्मों से अलग है ‘साली मोहब्बत’; पार्टनर और बच्चे को लेकर कही ऐसी बात

सार

Radhika Apte Exclusive Interview: टिस्का चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'साली मोहब्बत' में राधिका आप्टे और दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन
राधिका आप्टे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला से बातचीत में राधिका ने फिल्म से जुड़े अनुभव, अपने किरदार, सह-कलाकार और मातृत्व पर चर्चा की। पेश हैं उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश…

विज्ञापन
Trending Videos

टिस्का चोपड़ा-राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
टिस्का ने हमें पूरी आजादी दी
फिल्म ‘साली मोहब्बत’ की निर्देशक टिस्का चोपड़ा के बारे में बात करते हुए राधिका आप्टे कहती हैं, ‘एक अभिनेता का निर्देशक होना बड़े ही फायदे की बात है। उसे अभिनय से जुड़ी मुश्किलें पहले से पता होती हैं तो कई चीजें समझाने की जरूरत नहीं पड़ती। उससे बातचीत भी एक अलग स्तर पर हो जाती है। टिस्का इस मामले में बेहद संतुलित हैं। उन्होंने हमें बताया कि उन्हें क्या चाहिए और फिर हमें अपने तरीके से किरदार निभाने की आजादी दी।’

दिव्येंदु शर्मा-राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्येंदु बारीकियों पर काम करने वाले अभिनेता हैं
वहीं अभिनेता दिव्येंदु शर्मा के साथ काम करने के अनुभव साझा करते हुए राधिका ने कहा, ‘सेट पर माहौल हमेशा हल्का रहता था और हम दोनों की आपस में अच्छी बनती थी। वह एक अच्छे अभिनेता हैं...बारीकियों पर काम करने वाले और क्रिएटिव। उन्हें काम करते देखना दिलचस्प रहता था। कई बार हम दोनों एक-दूसरे का सीन देखकर हंस देते थे। कुल मिलाकर उनके साथ काम करने का अनुभव सहज रहा।’

फिल्म ‘साली मोहब्बत’ - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसा किरदार पहले नहीं निभाया
वहीं जब बात हुई किरदार की तो राधिका बोलीं, 'इस किरदार और मेरे पहले निभाए गए किरदारों में सबसे बड़ा फर्क यह है कि यह बहुत शांत और अंतर्मुखी है। वह ज्यादा बोलती नहीं है, अपने आप में रहती है। इस तरह का स्वभाव मैंने पहले किसी किरदार में नहीं निभाया था।’ 

मनीष मल्होत्रा के साथ अलग था अनुभव
मनीष मल्होत्रा के निर्माता बनने और फिल्म में उनकी भूमिका पर राधिका का कहना है, 'मैं यह जरूर कहूंगी कि मुझे मनीष एक इंसान के तौर पर अच्छे लगते हैं। वह लोगों का ध्यान रखते हैं और उनके साथ बराबरी का व्यवहार करते हैं। सेट पर यह मजाक चलता रहता था कि मेरे कपड़े फैशनेबल नहीं हैं, तो वह कहते थे कि इन्हें कितनी बार धोया जाए ताकि ये पुराने लगें। लेकिन साधारण कपड़ों में भी हर चीज बहुत सोच-समझकर तय की गई थी। फिल्म की दृश्य शैली में उनका नजरिया साफ दिखता है। मैंने उन्हें पहले ‘रंगीला’ जैसी फिल्मों के लिए कपड़े डिजाइन करते देखा है, तो ऐसे में यह अनुभव मेरे लिए अलग रहा।’

राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
आज की फिल्मों से अलग है 'साली मोहब्बत'
फिल्म की शैली और कहानी को लेकर राधिका का बयान, ‘आजकल ज्यादातर तेज, शोर वाली फिल्में बन रही हैं। ऐसे समय में ‘साली मोहब्बत’ उनसे अलग है। यह एक शांत फिल्म है, जो बहुत धीरे-धीरे अपनी कहानी खोलती है। यह पूरी तरह एक जांच पर आधारित फिल्म है, जो वक्त लेकर आगे बढ़ती है।'

ये पल खोना नहीं चाहती
अंत में मातृत्व और मौजूदा जिंदगी को लेकर बात करते हुए राधिका ने कहा, 'इस समय मैं सिर्फ बच्चे की देखभाल में ही व्यस्त हूं। इसमें ही काफी थकान हो जाती है। हालांकि, इसमें जो सुकून है वो और कहीं नहीं। बच्चे बहुत जल्दी बड़े हो जाते हैं और मैं उनके ये पल खोना नहीं चाहती। यह करते हुए मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं कुछ मिस कर रही हूं। अभी मैं इसी में खुश हूं। इस दौर ने मेरी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल दी हैं और फिलहाल मेरा सारा ध्यान मेरे बच्चे पर है।’
विज्ञापन

राधिका आप्टे-बेनेडिक्ट टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
हम दोनों एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं 
क्या इन जिम्मेदारियों का असर आपके करियर पर होगा ? पूछा जाने पर राधिका कहती हैं, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं पूरी तरह से मां बनने की जिम्मेदारियों तले दबी हूं। मैंने इसके लिए अपनी पूरी पहचान कुर्बान नहीं की। मैं और मेरा पार्टनर, हम अपनी ड्यूटीज से लेकर सब कुछ साझा करते हैं। हमारी बेटी की परवरिश में हम पूरी तरह एक दूसरे का साथ दे रहे हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें