बॉबी देओल ने स्वीकार किया निमंत्रण
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया 'जब बॉबी देओल को दशहरे पर आमंत्रण दिया गया तो उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ स्वीकार कर लिया। समिति का मानना है कि बॉबी देओल का इस ऐतिहासिक मंच पर आना रामलीला को और भी भव्य और यादगार बना देगा।' दशहरे के दिन रामलीला को देखने के लिए दिल्ली समेत पूरे देश से लाखों दर्शक यहां आते हैं।
अजय देवगन हो चुके शामिल
दिल्ली में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला देश की सबसे मशहूर रामलीलाओं में से एक है। इस रामलीला में सेलेब्स भी अभिनय करते हैं। हर साल यहां नामचीन हस्तियों को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है। पिछले वर्ष दशहरा के मौके पर मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन आए थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Ranbir Kapoor: फिल्म का निर्देशन करेंगे रणबीर कपूर? 'रामायण' एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी हिंट