फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने पति करण को रोमांटिक अंदाज में विश की 8वीं शादी की सालगिरह, साझा किया क्यूट नोट

Tue, 30 Apr 2024 10:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर को अनोखे अंदाज में विश की 8वीं शादी की सालगिरह। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लिखा क्यूट नोट।
विज्ञापन
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलिवुड अभिनेत्रा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज 30 अप्रैल को अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए बिपाशा ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया साथ ही पति करण के लिए लिखा एक क्यूट नोट। बिपाशा और करण बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में आते हैं। फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। बिपाशा और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति करण सिंह ग्रोवर के लिए 8वीं सालगिरह की बधाई देते हुए एक स्पोशल रोमांटिक वीडियो साझा किया है। साथ ही अभिनेत्री ने पति करण के लिए एक क्यूट नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन


बिपाशा का एनिवर्सरी पर स्पेशल वीडियो
बिपाशा बसु ने कुछ ही घंटों पहले पति करण सिंह ग्रोवर के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही बिपाशा ने करण के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। बिपाशा ने अपनी शादी से लेकर अभीतक की 8 साल की जर्नी को इस वीडियो में दिखाया है। साथ ही बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी 8वीं मंकीवर्सरी माई लव.. हम कभी नहीं रुकेंगे अपने जीवन का हर दिन साथ में मनाएंगे हमेशा के लिए।''
 

फैंस की शुभकामनाएं
बिपाशा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दोनों स्टार्स को शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''लव लव लव'', एक और फैन ने लिखा, ''आप दोनों को हैप्पी एनिवर्सरी, भगवान आप दोनों पर अपनी कृपा बनाएं रखें।'', एक और फैन ने लिखा, ''आप दोनों की शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई, मेरे सभी पसंदीदा कपल्स में से सबसे खास हैं आप दोनों।, एक फैन ने लिखा, ''बधाई हो, मुझे लगता है कि आपको आम का केक पसंद होगा।'', एक और फैन ने लिखा, ''आप दोनों को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आप दोनों बहुत प्यारे और खूबसूरत दिख रहे हो।'' एक फैन ने लिखा, ''सो क्यूट''। फैंस लगातार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को सात फेरे लिए थे। इन दोनों स्टार्स की पहली मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में उनकी रील लाइफ केमेस्ट्री रीयल लाइफ में बदल गई। शादी के 6 साल बाद इन दोनों ने नवंबर 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं। दोनों एक साथ बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

Bollywood Actor Replace: बॉलीवुड की पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिनके सीक्वल से मेन लीड हीरो को हटाया गया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें