फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vindu Dara Singh: जन्मदिन की पार्टी में विन्दू दारा सिंह को मिला सलमान खान की तरफ से खास तोहफा, वीडियो वायरल

Mon, 05 May 2025 10:13 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vindu Dara Singh: विख्यात एक्टर और पहलवान दारा सिंह के बेटे अभिनेता विन्दू दारा सिंह का 6 मई को जन्मदिन मनाया जाता है। इसका सेलिब्रेशन अभिनेता ने अभी से शुरु कर दिया है और उन्हें जन्मदिन की तमाम बधाइयां आ रही हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान की तरफ से उन्हें खास तोहफा दिया गया है। 

विज्ञापन
विंदू दारा सिंह और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विन्दू दारा सिंह अपने जन्मदिन का सेलिब्रेशन जोरों शोरों से कर रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर दिग्गज कलाकारों द्वारा बधाई संदेश मिल रहे हैं। अब एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान ने उन्हें एक खास तोहफा दिया, जिसे देखकर विन्दू दारा सिंह की खुशी का ठिकाना ना रहा। आइए जानते हैं क्या है वह गिफ्ट, जिसने लोगों का खींचा ध्यान।

विज्ञापन


सलमान खान ने भेजा खास गिफ्ट
अभिनेता विन्दू दारा सिंह अपना जन्मदिन 06 मई को मनाते हैं, लेकिन इसकी पार्टी उन्होंने एक दिन पहले शुरू कर दी है। इसमें कई स्टार कलाकार उन्हें बधाइयां देने पहुंच रहे हैं, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। अब सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी का ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक्टर सलमान खान की तरफ से एक ब्रैसलैट गिफ्ट किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकी, यह ब्रैसलेट बिल्कुल वैसा ही है जैसा सलमान खान पहनते हैं। इसे पहनते ही अभिनेता विन्दू दारा सिंह खुशी से झूमते दिख रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस वीडियो में बॉलीवुड के भाईजान को नहीं देखा गया है। 
 




यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: ‘मेट गाला 2025’ में डेब्यू से पहले इस दुविधा में दिलजीत दोसांझ, फैंस से मांगी सलाह
विज्ञापन


जन्मदिन की जोरदार पार्टी में कई एक्टर्स शामिल
एक्टर विन्दू दारा सिंह की जन्मदिन पार्टी पर कई एक्टर्स शामिल हुए, जिसका झलक अभिनेता के इंस्टाग्राम स्टोरी पर देखने को मिली। एक स्टोरी में भोजपुरी स्टार रवि किशन दिख रहे हैं और उसी में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज भी दिख रही हैं। इसके अलावा भी कई कलाकार पार्टी में मौजूद रहे। 



यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: मेट गाला में कैसा होगा शाहरुख का लुक? फैशन डिजाइनर सब्यसाची की पोस्ट से अटकलें तेज

विन्दू दारा सिंह के बारे में 
विंदू दारा सिंह ने साल 1994 में फिल्म 'करण' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में पंजाबी फिल्म ‘रब दिया रक्खा’ में काम किया। फिर वह कई सारी पंजाबी फिल्मों में भी नजर आए। पंजाबी फिल्मों के अलावा विंदू ने हिंदी फिल्मों में भी अपना हाथा आजमाया और उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर' में भी काम किया। इसके अलावा बात करें तो अभिनेता को धारावाहिक 'जय वीर हनुमान' में हनुमान के किरदार के लिए भी जाना जाता हैं। हालांकि, उन्हें इससे खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद साल 2009 में विंदू ने 'बिग बॉस सीजन 3' जीता था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें