फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: ‘मेट गाला 2025’ में डेब्यू से पहले इस दुविधा में दिलजीत दोसांझ, फैंस से मांगी सलाह

Mon, 05 May 2025 09:54 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Met Gala 2025: पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ‘मेट गाला 2025’ में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे हैं। वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं। साथ ही गायक एक दुविधा में भी हैं कि जिसके लिए उन्होंने फैंस से एक पोस्ट करते हुए सलाह भी मांगी है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ‘मेट गाला 2025’ में हिस्सा लेने वाले हैं। दिलजीत दोसांझ कार्यक्रम में क्या पहन कर जाए इसे लेकर वह दुविधा में हैं। गायक और अभिनेता ने अपनी इस दुविधा को प्रशंसकों के साथ सोमवार को साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की और फैंस से पूछा कि वह ‘मेट गाला 2025’ में क्या पहन कर जाए। 

विज्ञापन

प्रशंसकों को बताई दुविधा
सोमवार को दिलजीत दोसांझ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने मेट गाला आयोजकों से प्राप्त उपहारों को दिखाया। इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अपना उत्साह जताया। वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, कल मेट गाला, ‘मुझे बताओ कि कल क्या पहनना है?’ इस वीडियो में दिलजीत ने ‘मेट गाला’ से मिले इन्विटेशन कार्ड को भी पढ़ा।



इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: प्रेग्नेंट पत्नी कियारा के स्पोर्ट में न्यूयॉर्क पहुंचे सिद्धार्थ, मेट गाला में करेंगे डेब्यू

विज्ञापन

प्रशंसकों ने दिए सुझाव
दिलजीत के वीडियो शेयर करते ही उनके फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ ने उन्हें सुझाव भी दिया। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘मेट गला पंजाबी आ गए ओए।’ एक और प्रशंसक ने सुझाव देते हुए लिखा ‘कुर्ता चादरा’, एक अन्य ने उन्हें ब्लैक सूट पहनने का सुझाव दिया। कुछ फैंस ने उनके ‘मेट गाला 2025’ में हिस्सा लेने के पर गर्व भी जताया।


यह खबर भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोले- जो चोर होते हैं...


ये भारतीय हो रहे मेट गाला में शामिल
अमेरिका में होने वाले इस इवेंट में कई भारतीय कलाकार शामिल होने वाले हैं। इसमें शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है। इस लिस्ट में दिलजीत दोसांझ का नाम शामिल है। हालांकि, किंग खान न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं और कियारा आडवाणी भी अमेरिका के न्यूयॉर्क में ही हैं। इस बीच, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ रहने के लिए न्यूयॉर्क शहर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें