सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। शो में हुई यूट्यूबर एल्विश यादव की एंट्री ने इसका पूरा सिस्टम हिलाकर रख दिया है। बीते दिन शो से डबल एविक्शन की खबर सामने आई थी, लेकिन सिर्फ फलक नाज ही घर से बेघर हुईं। वहीं, यह सीजन कंटेस्टेंट के इमरजेंसी एग्जिट को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने ठीक से नींद न लेने और पूरा खाना न मिलने का हवाला देते हुए शो को अलविदा कह दिया। वहीं, अब इस सीजन से एक और सदस्य के इमरजेंसी एग्जिट लेने की खबर सामने आई है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' से दूसरा इमरजेंसी एग्जिट लेने वाला सदस्य कोई और नहीं बल्कि इसकी धाकड़ प्रतियोगी पूजा भट्ट हैं। रिपोर्ट की मानें तो, पूजा भट्ट ने मेडिकल कारणों के चलते इसे अलविदा कह दिया है। वहीं, मेडिकल टेस्ट होने के बाद पूजा के वापस घर में लौटने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
पूजा भट्ट शो की सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, और अगर उनका सफर यहीं खत्म होता है, तो फाइनल की दौड़ में निश्चित रूप से बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। पूजा के इमरजेंसी एग्जिट की जानकारी एक मशहूर इंस्टाग्राम पेज ने दी है, जो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से जुड़ा अपडेट साझा करता रहता है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' में सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक होने के अलावा, पूजा भट्ट अपने ज्ञान, बाकी घरवालों की क्लास के साथ विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। चाहे जिया शंकर हो या एक्स कंटेस्टेंट्स आलिया और पलक पुरसवानी के साथ टकराव, पूजा ने इन सभी घटनाओं को लेकर जबर्दस्त लाइमलाइट बटोरी है। शो में कई पूजा को आइडियल, तो कई उन्हें प्रिंसिपल बताते नजर आते हैं।