फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बुरी तरह पिटे यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार, गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगी; यूजर्स बोले- स्क्रिप्टेड है?

Fri, 22 Nov 2024 04:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया सनसनी पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जमकर पिटाई हो रही है। आइए जानते हैं आखिर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के प्रतियोगी की क्यों हुई पिटाई?
 
विज्ञापन
पुनीत सुपरस्टार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया सनसनी और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के प्रतियोगी पुनीत सुपरस्टार के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। वह अजीबोगरीब हरकते करते हुए वीडियोज बनाते हैं। एक बार फिर पुनीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो में पुनीत की जमकर पिटाई हो रही है। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं…
विज्ञापन


इस वजह से हुई पिटाई
सोशल मीडिया पर पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर प्रदीप ढाका द्वारा पुनीत की पिटाई की जा रही है। कथित तौर पर यह विवाद तब हुआ जब पुनीत ने एक सप्लीमेंट ब्रांड के प्रचार समझौते को पूरा नहीं किया, जिसके लिए उन्हें पैसे दिए गए थे।
Laapataa Ladies Japan Box Office: जापान में 'लापता लेडीज' का दबदबा, कमाई के मामले में पठान और सलार को पीछे छोड़ा
विज्ञापन


माफी मांगते आए नजर
वायरल वीडियो में दो लोग पुनीत को पिटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिटाई के बाद पुनीत को उन दो लोगों से समझौते के अनुसार ब्रांड का प्रचार ना करने के लिए माफी मांगते हुए भी देखा जा सकता है।  

नेटिजन्स बोलें- स्क्रिप्टेड है
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। वायरल होने के तुरंत बाद नेटिजन्स ने अनुमान लगाया कि यह स्क्रिप्टेड और सप्लीमेंट ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “यह तो स्क्रिप्टेड ही लग रहा है।” जबकि दूसरे ने लिखा, "इसने मार खाने का पैसा लिया होगा।" एक यूजर ने कमेंट किया, "कह नहीं सकता कि मैं पुनीत के लिए कैसा महसूस कर रहा हूं, खुश हूं या दुखी, हरकते खुश होने वाली है और कर्म दुखी होने वाले।" एक अन्य ने टिप्पणी की "ये भी प्रमोशन ही था।" एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "व्यूज के लिए ये सब किया जा रहा है, ये भी स्क्रिप्टेड है.."
Trade Magazine Website Hacked: ट्रेड मैगजीन फिल्म इन्फॉर्मेशन की वेबसाइट हैक, कोमल नाहटा बोले- लॉग इन न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें