फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: किस पर लगा चोरी करने का आरोप? यंग और लव गिल के बीच हुई तकरार, काजी तौकीर ने उड़ाई सबकी खिल्ली

Fri, 20 Nov 2026 11:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में यंग डीएसए और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
  • वहीं, काजी तौकीर घर के सभी प्रतिभागियों को रोस्ट करते नजर आए।
  • इसके अलावा बिग बॉस के घर में चोरी होने की बात भी सामने आई है। जानिए फिलहाल, शो में क्या अपडेट है?
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में प्रतिभागियों के बीच खूब हंसी-मजाक भी होता है। वही, बहस और झगड़े भी कब हो जाएं और किस बात पर हो जाएं कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। हाल ही में यंग और लव के बीच गरमागरम बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे के लिए खूब बुरा-भला कहा। इसके अलावा स्काउट के साथ बैठकर काजी तौकीर घर के बाकी सदस्यों को रोस्ट करते दिखे। 

विज्ञापन
Trending Videos

किसने की घर के अंदर चोरी?
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें घर के अंदर सामान गायब होने की बात सामने आई है। प्रतिभागी सोच रहे हैं कि आखिर किसने 'चोरी' की है? दूसरी तरफ यंग डीएसए और लव गिल के बीच झगड़ा हुआ है। दरअसल, वीडियो में देखने को मिला है कि उदिति के हाथ में एक मटर का पैकेट है, जो किसी ने छिपा दिया था। इस पर यंग कहते हैं, 'कोई भिखारी रहा होगा, जिसने छिपाया होगा'। वहीं, अरिश्फा ने कहा, 'ये दिन आ गए हैं इनके'। काजी ने कहा, 'आटा-चावल जो करेगा वो घटिया आदमी है'। पता चलता है कि यह पैकेट लव गिल ने छिपाया। 

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों हुआ यंग और लव का झगड़ा?
लव गिल कहती हैं, 'हम अंडे नहीं खाते'। इस पर यंग कहते हैं, 'धक्के खाती है ये'। लव गिल इस पर भड़क गईं और बोलीं, 'तू क्या खाता है?' इसके बाद सारे सीमाएं पार करके दोनों एक-दूसरे को बुरा-भला कहते हैं। यंग कहते हैं, 'तेरे जैसी फालतू लड़की, खाना चोरी कर और खाना खा'।
 
विज्ञापन

काजी ने उड़ाया सबका मजाक!
एक और प्रोमो भी सामने आया है। प्रतिभागियों के बीच हंसी मजाक चल रहा है। स्काउट ने अपना सिर मुंडवा लिया है। इसके बाद घर के सदस्य मजाकिया अंदाज में गुल्लू से गंजा होने को बोल रहे हैं। दूसरी तरफ काजी तौकीर और स्काउट आपस में बात कर रहे हैं। काजी घर के बाकी सदस्यों को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। यह काफी मजेदार है। काजी के अंदाज पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'काजी रियल रॉकस्टार हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'काजी ह्यूमर का तड़का लगाना जानते हैं'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें