फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: 'गुल्लू' को 'बेबी-बाबू' कहने पर लव गिल से भिड़ीं उदिति सिंह, घर में मचा बवाल; जानें पूरा मामला

Sat, 03 Oct 2026 12:09 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uditi Singh and Love Gill Fight: 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में लव गिल और उदिति सिंह के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला और इस झगड़े की वजह लव का 'गुल्लू' को बेबी-बाबू कहना था।
विज्ञापन
लव गिल और उदिति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' को ऑनएयर हुए एक महीना होने वाला है और इस एक महीने में शो के अंदर दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिला। हाल ही में मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसमें रीति तिवारी का शो से पत्ता कट गया। वहीं, उदिति सिंह घर की नई कैप्टन बनीं।
विज्ञापन


अब 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में उदिति सिंह और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह बहस तब शुरू हुई, जब उदिति ने कुशल तंवर 'गुल्लू' के साथ लव के व्यवहार पर सवाल उठाया। उदिति ने लव के बार-बार गुल्लू को 'बेबी-बाबू' कहने पर आपत्ति जताई।

बिग बाॅस 20 की कंटेस्टेंट लव गिल के आउटफिट की कीमत - फोटो : AI
लव ने उदिति से पूछी ये बात
उदिति के सवाल उठाने के बाद, लव ने पूछा कि वह इस स्थिति को किस तरह देख रही हैं और क्या उन्हें लगता है कि यह रिश्ता जबरदस्ती बनाया जा रहा है। लव ने कहा, 'मैं जबरदस्ती कर रही हूं?' इस पर उदिति ने जवाब दिया कि यह उनकी निजी राय है। इसके बाद लव ने पूछा कि अगर वह गुल्लू को 'बेबी-बाबू' कह रही हैं, तो इसमें उन्हें क्या परेशानी है।

दोनों की यह बातचीत बहस में बदल गई। उदिति ने लव और गुल्लू के रिश्ते को लेकर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें यह कैमरों के सामने किया जा रहा एक दिखावा लगता है। उदिति ने कहा, 'मैं इस ड्रामे को क्रिंज बोलूंगी। यहां ये ड्रामा करने आए हो? फेक पर्सनैलिटी दिखाने आए हो।'
विज्ञापन

करण वाही और उदिति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @karanwahi, @uditisinghh
उदिति ने करण वाही संग ब्रेकअप पर की थी बात
कुछ दिनों पहले घर के अंदर उदिति ने स्काउट ओपी के साथ बात करते हुए अभिनेता करण वाही के साथ अपने ब्रेकअप की वजह बताई थी। उदिति ने कहा था कि करण का व्यवहार थोड़ा डॉमिनेंट था।

उदिति के मुताबिक, उन्हें सपोर्ट करने के बजाय कई बार कहा जाता था कि आप नहीं कर पाओगे, आपको नहीं आता। उदिति ने बताया कि इस तरह की बातों का उन पर असर पड़ा था। साथ ही लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच मतभेद और बढ़ गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें