फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 05 Oct 2026 04:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: शो के नए एपिसोड में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पहुंचे। दोनों ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। यह बात कनिका मान को कुछ खास पसंद नहीं आई और वह काफी जलती हुई नजर आईं। इसके बाद सलमान खान ने कनिका की ऐसी खिंचाई की कि सभी हंस पड़े।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' पमोट करने पहुंचे थे। इस एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को कई बातों पर समझाया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स से कहा कि उन्हें उनकी डांट से डरने की जरूरत नहीं है। सलमान ने घरवालों को सलाह दी कि वे गेम पर ध्यान दें और शो में अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाएं। 
विज्ञापन


काजी की तारीफ से कनिका को हुई जलन
वीकेंड का वार में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ने घरवालों से बातचीत की। इसी दौरान सारा ने काजी तौकीर की तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनकी बेस्ट फ्रेंड काजी की बहुत बड़ी फैन हैं।

सारा ने बताया कि जब काजी 'फेम गुरुकुल' में नजर आए थे, तब उनकी बेस्ट फ्रेंड ने उन्हें वोट भी किया था। आज भी वह 'बिग बॉस 20' में काजी को सपोर्ट कर रही हैं। इसके बाद सारा ने काजी से 'अफगान जलेबी' गाना गाने की रिक्वेस्ट की। काजी ने भी खुशी-खुशी गाना गाया।
विज्ञापन


वहीं, आयुष्मान खुराना ने भी काजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह शो में अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, काजी के गाने के दौरान कनिका मान मजाक उड़ाती हुई और अजीब-अजीब चेहरे बनाती नजर आईं।

सारा ने कनिका को ऐसा करते हुए देख लिया और उनसे पूछा कि उन्हें काजी की परफॉर्मेंस पसंद क्यों नहीं आ रही है। इस पर कनिका ने कहा, 'आप लोग इन्हें इतना क्यों चढ़ा रहे हैं?'

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
क्यों शर्माने लगीं कनिका? 
इसके बाद सारा ने आयुष्मान से मजाक में कहा कि उनके किसी दोस्त को भी कनिका पसंद हैं। यह सुनकर कनिका काफी खुश हो गईं और आयुष्मान से कहने लगीं कि वह बताएं कि कौन उनका फैन है।

आयुष्मान ने फिर कहा कि उनके एक दोस्त को कनिका पर क्रश है। यह सुनते ही कनिका शर्माने लगीं।

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान ने 'कनिका को किया रोस्ट
इसके बाद सलमान खान ने मौके का फायदा उठाया और कनिका की मजेदार अंदाज में खिंचाई कर दी। सलमान ने कहा, 'हां, मेरा फैन भी आपका फैन है। घर पर जो फैन लगा है और चल नहीं रहा है, वो आपका बहुत बड़ा फैन है।'

सलमान की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। सोशल मीडिया पर भी सलमान का यह मजाक काफी पसंद किया जा रहा है।

देखें वीडियो-
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
'बिग बॉस 20' में अपडेट?
'बिग बॉस 20' में मिड-वीक एविक्शन के दौरान रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया। उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज ने रीति को घर में सबसे कम योगदान देने वाली कंटेस्टेंट बताया था।

वहीं, इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में मैरी कॉम को सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि, उनके पास दो लाइफ थीं। इसलिए एक लाइफ खत्म होने के बाद उन्हें घर में बने रहने का एक और मौका मिल गया।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: एक कंटेस्टेंट की गई लाइफलाइन, सलमान खान ने उदिति के एक्स को लेकर किया मजाक; वीकएंड का वार रहा खास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें