अगस्त में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' को जल्द सिनेमाघरों में दो महीने पूरे होने वाले हैं। इन दो महीनों में यह फिल्म भारत में 300 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। अब इसकी सक्सेस पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपनी राय दी है।
एक्ट्रेस का मानना है कि साल 2026 को कंटेंट आधारित सिनेमा के लिए बड़ा साल कहना अभी जल्दबाजी होगी। सिर्फ इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ये निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दर्शकों की पसंद में कोई बड़ा बदलाव आया है।
ऋचा चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
क्या बोलीं ऋचा चड्ढा?
अभिनेत्री ने 2026 को कंटेंट के लिए लैंडमार्क साल मानने की बात से असहमति जताई। ऋचा ने कहा, 'अगर यह 'हनुमान अंश' के संदर्भ में है, तो वह अलग बात है। इस साल और क्या चला है... 'ऑब्सेशन' हॉलीवुड की फिल्म है, इसलिए हम उसकी तुलना अपनी फिल्मों से नहीं कर सकते।'
ऋचा ने आगे कहा, 'पौराणिक फिल्में वैसे भी अच्छा करती हैं। धार्मिक या पौराणिक चीजें सभी के लिए सुरक्षित होती हैं। ये तो लोग देखते ही हैं। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि कुछ अच्छा हो रहा है। मुझे लगता है कि बेहतर स्क्रिप्ट और लेखकों को ज्यादा पैसे देने से हम उस दौर में पहुंच सकते हैं, जहां कंटेंट आधारित सिनेमा सबसे आगे होगा।'
हनुमान अंश
- फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms
'हनुमान अंश' ने की कितनी कमाई?
- फिल्म का निर्देश विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
- फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये था और इसने पहले दिन 10 लाख का बिजनेस किया।
- तीसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
- अब 59 दिनों में इस फिल्म ने भारत में नेट 324.73 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
- वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 423.26 करोड़ रुपये हो गई है।
ऋचा चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
ऋचा चड्ढा का वर्क फ्रंट
वहीं, 'मुसाफिरी' ऋचा चड्ढा और अली फजल के होम बैनर 'पुशिंग बटन्स स्टूडियोज' का नया प्रोजेक्ट है। इसमें ट्रैवल, निजी अनुभवों और उस शहर को करीब से जानने की कोशिश दिखाई गई है, जिसे यह कपल अपना घर मानता है।
इस आठ एपिसोड की सीरीज को ऋचा ने होस्ट, लिखा और प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज कपल द्वारा शुरू किए गए नए यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।