रीति तिवारी और एकम बावा
- फोटो : सोशल मीडिया
एकम बावा ने किए चौंकाने वाले खुलासे
एकम ने आगे दावा किया कि रीति की एक स्पोर्ट्स कंपनी भी है, जिसका काफी बड़ा टर्नओवर है और उससे कई जाने-माने क्रिकेटर्स के नाम जुड़े हुए हैं। उन्होंने मुंबई में मौजूद महंगे फ्लैट्स को लेकर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, 'स्पोर्ट्स कंपनी है आपकी, जिसका इतना बड़ा टर्नओवर है कि क्रिकेटर्स का नाम भी जुड़ा है उसके साथ। कितने साल से चल रही है? वो भी तो पैसा आपके पास आता है। कहां जाता है? बॉम्बे में भी तो बड़े-बड़े फ्लैट्स हैं, वो कहां से आए?'
देखें वीडियो-
रीति ने शो में क्या कहा था?
दरअसल, एकम बावा का यह वीडियो रीति के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहा था कि उनके पिता और अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी उन्हें हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये देते हैं।
रीति ने यह भी बताया था कि उन्हें पैसों को लेकर काफी संभलकर चलना पड़ता है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा था कि वह दिन में दो 10 रुपये के वड़ा पाव खाती थीं और जरूरत पड़ने पर अपनी कार में सिर्फ 500 रुपये का डीजल डलवाती थीं।
ये भी पढ़ें- रामायण: मिस्टर बीस्ट बोले- जय श्रीराम, रणबीर कपूर ने उठाया शिव धनुष; यहां देखें फिल्म इवेंट की झलक